27 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

25वीं मंजिल से गाजियाबाद में गिरे जुड़वा भाई, हुई मौत

Array

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दिल दहलाने वाली दर्दनाक घटना में दो जुड़वाँ भाइयों के मरने की खबर आयी है, यह दोनों जुड़वाँ भाई आधी रात बाद बिल्डिंग के पच्चीसवें माले में खेलते हुए बालकनी से नीचे गिर गए और उनकी फ़ौरन मौत हो गयी. घटना 16-17 अक्टूबर की देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. बताया जाता है कि दोनों जुड़वा भाई नौवीं क्लास में पढ़ते थे.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

जानकारी के मुताबिक चेन्नई के निवासी परली नारायण गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार की एक सोसायटी में अपने परिवार के साथ 25वीं मंजिल पर रहते थे. 25वीं मंजिल पर रहने वाले इस परिवार के दो जुड़वा बच्चे 14 साल के सूर्य नारायण और सत्य नारायण आधी रात के बाद फ्लैट की बालकनी में खेल रहे थे. खेलते-खेलते ही अचानक दोनों भाई बालकनी से नीचे आ गिरे.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पुलिस के मुताबिक जांच में ये बात सामने आई है कि हादसे के वक्त घर में जुड़वा बच्चों की मां मौजूद थी और दूसरे कमरे में बहन भी थी. पिता काम के सिलसिले में मुंबई गए हुए थे. पुलिस ने बताया कि दोनों जुड़वा भाई अलग-अलग कमरों में थे. रात 12 बजे मां सोने चली गई थीं. उसके बाद क्या हुआ, कैसे दोनों भाई रेलिंग के पार पहुंचे और फिर हादसा हुआ, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना को लेकर मृतकों की मां से पूछताछ की गई है. मोबाइल फोन भी खंगाला जाएगा. फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here