27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

उद्धव को थप्पड़ मारता उस दिन, आज नहीं: नारायण राणे

Array

उद्धव को थप्पड़ मारता: मोदी सरकार मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ‘थप्पड़’ मारने की बात को दोहराते हुए कहा कि उनको थप्पड़ मारने की बात आज के लिए नहीं बल्कि उस दिन के लिए कही थी. गौरतलब है कि रत्नागिरी कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने और बॉम्बे हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिलने के बाद पुलिस ने नारायण राणे को हिरासत में ले लिया और फिर कुछ देर बाद उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया. इस कार्रवाई पर राणे ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि वे मुझसे डरते हैं इसलिए ऐसा कर रहे हैं. मैंने कुछ गलत नहीं कहा. राणे ने अपने थप्पड़ वाले बयान को दोहराते हुए कहा कि अगर मैं वहां होता तो मैं उसे थप्पड़ मार देता. उन्होंने कहा कि उस दिन होता तो, ऐसा करता. ऐसा मैंने आज के लिए नहीं कहा है.

वहीं राणे ने सीएम उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि उनका बेटा सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियन केस में शामिल था. तब उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो मुझे क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है. क्या उनकी गिरफ़्तारी के बाद केंद्र बनाम महाराष्ट्र सरकार में तनाव बढ़ सकता है के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य, केंद्र से नहीं लड़ सकता है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here