27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मुस्लिम विद्वान अल-क़रनी की सऊदी जेल में हुई मौत

Array

सऊदी मानवाधिकार संगठन ए-एल-क्यू-एस-टी समेत अन्य कई मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि सुन्नी मुस्लिम विद्वान और प्रोफ़ेसर मूसा अल-क़रनी की आले सऊद शासन की जेल में मौत हो गई है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि क़रनी को जेल में क्रूर यातनाएं दी गईं और सऊदी अधिकारियों ने उन्हें ग़लत दवाएं देकर जानबूझकर मरने के लिए छोड़ दिया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ए-एल-क्यू-एस-टी ने एक ट्वीट के ज़रिए मौत के कारणों पर सवाल उठाए हैं और अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है।

66 वर्षीय क़रनी को आले सऊद शासन की आलोचना करने और देश में सामाजिक सुधारों की मांग के आरोप में वर्ष 2007 में गिरफ़्तार किया गया था और 2011 में उन्हें 15 साल क़ैद की सज़ा सुनाई गई थी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सऊदी अधिकारी ऐसे कई लोगों के सिर क़लम कर चुके हैं या उन्हें जेल की सलाख़ों के पीछे धकेल चुके हैं, जिन्होंने देश में राजनीतिक सुधारों और मानवाधिकारों के लिए आवाज़ उठाई थी।

2016 में सऊदी शासन ने वरिष्ठ शिया धर्मगुरु शेख़ अल-निम्र समेत 46 विरोधियों और आलोचकों को मौत की सज़ा दी थी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here