35 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मैनपुरी: युवती कमर में देशी तमंचा खोश पी रही थी कोल्ड ड्रिंक पुलिस ने धरा

Array

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जेल चौराहे पर कोल्ड ड्रिंक पीने गई युवती तमंचा लगाए हुए पुलिस की गिरफ्त में आ गई. जेल चौराहा पर सॉफ्ट ड्रिंक पीते समय युवती पर स्वाट टीम की नजर पड़ी. मामला एकदम चौंकाने वाला निकला युवती देशी तमंचा लगाए हुए थी.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कैमरे के सामने युवती की तलाशी ली गई. महिला सिपाही ने युवती की तलाशी ली तो उसकी कमर से एक तमंचा निकल आया. युवती को सदर कोतवाली लाया गया, जहां आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र के जेल तिराहे पर मौजूद थे. तभी पास में ही जेल तिराहे पर सॉफ्ट ड्रिंक पी रही एक युवती पर उनकी नजर पड़ी तो युवती की कमर में एक 315 बोर का तमंचा लगा हुआ था.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

महिला सिपाही ने तलाशी ली तो युवती की कमर से लगा तमंचा निकला तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. इस मामले में युवती का कहना कि परिवार के लोग उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं. युवती ने पूछताछ में जानकारी दी कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है. उसने अपना नाम करिश्मा पुत्री पूरन सिंह निवासी नई आबादी फुलबारी थाना दक्षिण फिरोजाबाद बताया. वह घिरोर थाना क्षेत्र के ग्राम ओय निवासी अपने फूफा योगेश के यहां रह रही है.

उसने आरोप लगाया है कि परिवार के लोग उसकी हत्या कर उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं, इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा लगाकर चलती है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here