32 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भाजपा अपनी सेना तैयार करना चाहती है अग्निपथ योजना से: ममता बनर्जी

Array

ममता बनर्जी ने कहा है कि अग्निपथ योजना के जरिए भारतीय जनता पार्टी अपनी सेना तैयार करना चाहती है। उन्होंने कहा कि विजयवर्गीय के बयान से लगता है कि इन्हें कार्यालय में वॉचमैन बनाया जाएगा।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अग्निपथ योजना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि इस योजना के तहत भाजपा अपनी सशस्त्र सेना तैयार कर रही है। टीएमसी चीफ ने कहा कि  यह अग्निवीर चार साल के बाद क्या करेंगे? भाजपा युवाओं के हाथ में हथियार थमाना चाहती है। ममता बनर्जी ने भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार किया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

विजयवर्गीय ने कहा था कि भाजपा कार्यालयों की सुरक्षा की जिम्मेदारी देते वक्त अग्निवीरों को प्राथमिकता दी जाएगी। ममता बनर्जी ने पूछा है कि क्या भाजपा अग्निवीरों को अपने कार्यालयों में वॉचमैन बनाने की तैयारी कर रही है। इससे पहले जनता दल सेक्युलर के नेता एचडी कुमारस्वामी ने भी अग्निपथ योजना को आरएसएस का प्लान बताया था।  

उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक इस बात की तैयारी कर रहा है कि अग्निपथ योजना से निकलने वाले 10 लाख लोगों में से 75 फीसदी को वे पूरे देश में फैला देंगे। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि अग्निपथ योजना आरएसएस का अजेंडा है। वे सेना पर नियंत्रण करना चाहते हैं। एचडी कुमारस्वामी ने कहा था कि सेना के आंदर और बाहर दोनों आरएसएस के लोग रहेंगे। इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए इस बयान को सेना का अपमान बताया था।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ज्ञात रहे कि अग्निपथ योजना के इतने विरोध के बावजूद केंद्र ने साफ कर दिया है कि इसे वापस नहीं लिया जाएगा। रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि यह एक प्रगतिवादी कदम है और इसके जरिए युवाओं की फौज तैयार की जाएगी।  यह देश की रक्षा का सवाल है। अग्निपथ की भर्ती का पहला नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here