30 C
Mumbai
Sunday, May 17, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भाजपा विधायक मोबाइल गेम सदन की कार्रवाई के दौरान खेल रहे थे, खा रहे थे तम्बाकू

उत्तर प्रदेश विधानसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है लेकिन सत्र के दौरान सदन भाजपा विधायकों की कुछ गतिविधियों पर समाजवादी पार्टी ने गंभीर सवाल उठाये हैं, सपा ने सत्ताधारी दल बीजेपी के विधायकों का ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें सदन की कार्रवाई के दौरान महोबा से बीजेपी विधायक मोबाइल पर गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर झांसी से बीजेपी के विधायक चोरी छिपे तंबाकू खाते हुए दिखाई पड़ रहें हैं.

समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए वीडियो जारी करते हुए लिखा है कि सदन की गरिमा को तार-तार कर रहे बीजेपी के विधायक. वहीं, महोबा से बीजेपी विधायक सदन में मोबाइल गेम खेल रहे. इसके अलावा झांसी से बीजेपी विधायक तंबाकू खा रहे. हालांकि, इन लोगों के पास जनता के मुद्दों के जवाब हैं नहीं और सदन को मनोरंजन का अड्डा बना रहे.ये बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक है.

वहीं समाजवादी पार्टी के मुताबिक महोबा सदर से बीजेपी विधायक राकेश गोस्वामी और झांसी से बीजेपी विधायक रवि कुमार शर्मा नजर आ रहे हैं, जहां वीडियों में राकेश गोस्वामी अपने मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहे हैं, तो रवि शर्मा सीट पर बैठे हुए टेबल के नीचे से चोरी छिपे तंबाकू निकालकर खाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के पास प्रदेश की जनता के मुद्दों पर जवाब तक नहीं हैं और सदन को इंटरटेनमेंट का अड्डा बना रखा है, जोकि काफी निंदनीय और शर्मनाक है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here