29 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

गुजरात में कांपी धरती, 4.3 तीव्रता का भूकंप राजकोट में आया; अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए झटके

Array

गुजरात में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर 4.3 की तीव्रता वाला भूकंप गुजरात के राजकोट से 270 किमी उत्तर-उत्तर पश्चिम में दोपहर 3:21 बजे आया। इसका केंद्र पाकिस्तान में करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है।

इसके अलावा अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता भी 4.3 मापी गई। भूकंप फायजाबाद से 117 किलोमीटर दूर दक्षिण में आया। भूकंप के झटके तीन बजकर 29 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन से करीब 70 किलोमीटर गहराई में था। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here