32 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

विमान दुर्घटनाग्रस्त इंजन में खराबी के कारण हुआ था, वापस भेजा गया म्यांमार के 92 सैनिकों को

Array

मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर इंजन में खराबी के कारण म्यामार का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। एक दिन बाद पड़ोसी देश के 92 सैनिकों वापस भेज दिया गया है। असम राइफल्स ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि म्यांमार की वायुसेना का वाई-8 मालवाहक विमान हवाई अड्डे के रनवे से फिसलकर उड़ा। इंजन में खराबी आने के बाद यह दुर्घटनाग्रस्त होकर झाड़ी में गिर गया। विमान में चौदह लोग सवार थे। वह म्यांमार के 92 सैनिकों को वापस लेने आए थे। ये सैनिक पिछले हफ्ते एक जातीय विद्रोह समूह के साथ गोलीबारी के बाद भारत आ गए थे। 

उन्होंने कहा, चालक दल के सदस्य चमत्कारिक ढंग से बच गए। उन्हें लेंगपुई से म्यांमार के रखाइन प्रांत में सितवे बंदरगाह शहर ले जाया गया। इसके साथ ही पिछले साल नवंबर से म्यामांर की सेना के कुल 635 कर्मियों को वापस उनके देश भेजा गया है। विद्रोही समूह ने उनके शिविरों पर कब्जा कर लिया था। जिसके उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की थी और मिजोरम में प्रवेश किया था। 

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना विमान के दो इंजनों में एक में खराबी आने के कारण हुई। उन्होंने कहा, पायलट अनुभवी था और वह पहले भी लेंगपुई हवाई अड्डे पर उतरा था। उन्होंने बताया कि मिजोरम म्यांमार के साथ 510 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा साझा करता है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here