32 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

‘बैग कैफे में रखा गया था, जिसके बाद हुआ धमाका’, सीएम सिद्धारमैया बंगलूरू ब्लास्ट पर बोले

Array

बंगलूरू के राजाजीनगर स्थित रामेश्वरम कैपे में दोपहर एक बजे भीषण धमाका हुआ, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। मामले में दावा किया जा रहा है कि रामेश्वरम कैफे में अज्ञात बैग रखा गया था, जिसके कुछ देर बाद जोरदार धमाका हुआ। इस बीच, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि यह धमाका एलपीजी सिलेण्डर के फटने से नहीं हुआ था बल्कि यह एक आईईडी ब्लास्ट है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक डॉ. आलोक मोहन ने घटना स्थल का दौरा किया। इस दौरान बंगलूरू के पुलिस आयुक्त बी दयानंद और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। कर्नाटक के डीजीपी ने कहा कि कैफे में बम धमाका हुआ, कर्नाटक पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके पर कहा कि घटना के कारण और प्रकृति का पता लगाने की लिए जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मुझे जानकारी मिली कि दोपहर 12 बजे अज्ञात व्यक्ति ने कैफे में एक बैग रखा गया, जिसके बाद धमाका हुआ। उन्होंने कहा कि सीसीसटीवी और अन्य चीजों की जांच की जा रही है। हमें बैग रखने के बारे में पता चला है। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कैशियर से पूछताछ की जा रही है क्योंकि व्यक्ति ने टोकर लेकर कैफे में खाना खाया, उसके बाद वहीं अपना बैग छोड़कर चला गया था।

धमाके के बाद से उठने लगी आग की लपटे- सुरक्षा गार्ड
रामेश्वरम कैफे में काम करने वाले एक सुरक्षा गार्ड ने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मैं कैफे के बाहर ही खड़ा था। उस वक्त कैफे में बड़ी संख्या में कई ग्राहक बैठे थे। इस दौरान एक तेज धमाके की आवाज आई, उस वक्त समझ नहीं आ रहा था कि ये क्या हुआ। धमाका के बाद आग की लपटे उठने लगी, जिसके चलते वहां मौजूद कई लोग घायल हो गए। 

कैफे में संंदिग्ध बैग छोड़ा गया था- तेजस्वी सूर्या 
कैफे में धमाके की घटना के बाद से ही सूबे की राजनीति भी गरमा गई है। विपक्षी दल भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस बीच, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने रामेश्वरम कैफे धमाके पर कहा कि मालिक ने उन्हें बताया कि परिसर में अज्ञात ग्राहक ने एक बैग रखा, जिसके कुछ देर बाद अचानक विस्फोट हुआ। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बंगलूरू की जनता सीएम सिद्धारमैया से जवाब मांग रही है। 

भाजपा सांसद पीसी मोहन ने घटना पर चिंता जाहिर करते हुए प्रशासन से कड़ी जांच का आग्रह किया है। सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए पीसी मोहन ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद से ही चिन्तित हूं। घायल व्यक्तियों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं सूबे के अधिकारियों से गुजारिश करूंगा कि वे मामले की गहन जांच करें और राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। विस्फोट के बाद कैफे के फर्श पर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े हैं। फॉरेसिक विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर मौजूद है जो घटना स्थल पर सबूतों को जुड़ा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here