29 C
Mumbai
Thursday, August 13, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

रूस ने यूक्रेन पर दागी दो मिसाइलें, पांच लोगों की मौत, 16 घायल; रिसॉर्ट पूरी तरह से नष्ट

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच रविवार को रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला कर दिया। हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी शहर खार्किव के मेयर इहोर तेरेखोव ने सोशल मीडिया पर बताया कि दो रूसी मिसाइलों ने एक रिसॉर्ट पर हमला किया। यहां लोग आराम कर रहे थे। हादसे में पांच लोगों की मौत के अलावा 16 लोग घायल भी हुए हैं।

विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिसॉर्ट पूरी तरह नष्ट हो गया है। यह एक शक्तिशाली विस्फोट था। रूस ने 15-20 मिनट के अंतराल पर दो विस्फोट किए। हमले के दौरान रिसॉर्ट के सामने रहने वाली एक महिला वेलेंटीनी घर पर ही थी। उसके चेहरे पर खून था। रोते-रोते उसने बताया कि विस्फोट में उसके पति की मौत हो गई। महिला ने रोते हुए कहा कि रूस जानवर है। निर्दोष लोगों पर क्यों हमला किया जा रहा है।

एक पुलिस अधिकारी यारोस्लाव ट्रोफिमको ने बताया कि यहां कोई भी सैनिक नहीं था। यहां लोग आराम करने आते हैं। यहां बच्चों थे। महिलाएं थीं। सभी सामान्य लोग थे, जो छुट्टी का मजा ले रहे थे। 

23 फरवरी 2022 की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का एलान किया। चंद घंटे बाद यानी 24 फरवरी की तड़के सुबह अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों में हवाई हमले होने लगे। रूस के इस हमले से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया। उधर यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। 

युद्ध के शुरू होने के साथ शुरू हो गया दुनिया का दो धड़ों में बंटना। यूक्रेन का साथ देने के लिए नाटो सदस्य देश खड़े हो गए तो अमेरिका, ब्रिटेन, पोलैंड, फ्रांस समेत कई देशों ने युद्ध से बाहर रहते हुए इसको मदद पहुंचानी शुरू कर दी। दूसरी ओर चीन, दक्षिण कोरिया, ईरान जैसे देश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस के साथ खड़े हैं। भारत की बात करें तो इसने किसी का पक्ष नहीं लिया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत सार्वजनिक रूप से इस युद्ध की समाप्ति के लिए प्रतिबद्ध है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here