31 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नीट-यूजी में धांधली से जुड़े मामले में लातूर से गिरफ्तारी; सीबीआई ने कसा शिकंजा

Array

सीबीआई ने महाराष्ट्र के लातूर में नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी अब तक नौ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। लातूर से गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नंजुनाथप्पा जी के रूप में हुई है। इसे पहले महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ा था। आरोप है कि लातूर में दो सरकारी स्कूल के शिक्षकों ने नीट-यूजी उम्मीदवारों से परीक्षा में उनकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए पांच लाख रुपये से अधिक की मांग की थी। 

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने बिहार नीट-यूजी पेपर लीक मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही लातूर तथा गोधरा में कथित हेराफेरी के सिलसिले में एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, देहरादून से भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। 5 मई को आयोजित परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर बड़े पैमाने पर विवाद के बाद केंद्र ने एजेंसी से मामले की जांच करने को कहा था। 

सीबीआई ने मामले में छह प्राथमिकी दर्ज की हैं। बिहार से प्राथमिकी पेपर लीक से संबंधित है, जबकि गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र से शेष प्राथमिकी फर्जी उम्मीदवार और धोखाधड़ी से संबंधित हैं। NEET-UG का आयोजन NTA द्वारा सरकारी और निजी संस्थानों में MBBS, BDS, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस साल यह परीक्षा 5 मई को 571 शहरों में 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें 14 विदेशी शहर भी शामिल थे। इस परीक्षा में 23 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here