28 C
Mumbai
Sunday, August 16, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दिग्गज हॉलीवुड डायरेक्टर मार्क राइडेल का 97 वर्ष की उम्र में निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर

‘ऑन गोल्डन पॉन्ड’ और ‘द रोज’ के लिए हुए थे ऑस्कर नामांकित, अभिनेत्री बेट्टे मिडलर ने दी भावुक श्रद्धांजलि

हॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक और अभिनेता मार्क राइडेल का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। साल 1981 की क्लासिक फिल्म ‘ऑन गोल्डन पॉन्ड’ सहित अभिनेत्री बेट्टे मिडलर की लोकप्रिय फिल्मों ‘द रोज’ और ‘फॉर द बॉयज’ का निर्देशन करने वाले राइडेल ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल कर चुके थे। उनके जाने से वैश्विक सिनेमा जगत में गहरा शोक है।

मार्क राइडेल के निधन की पुष्टि अभिनेत्री बेट्टे मिडलर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए की। मिडलर ने अपनी पहली फिल्म ‘द रोज’ के दिनों को याद करते हुए इस दिग्गज फिल्ममेकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक्टिंग से की थी शुरुआत, बने सफल निर्देशक बेट्टे मिडलर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मार्क राइडेल एक बेहतरीन निर्देशक बनने से पहले एक मंझे हुए अभिनेता भी थे। उन्होंने लिखा, “मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हूं कि उनसे मेरी मुलाकात हुई। उन्होंने मुझे ‘द रोज’ और बाद में ‘फॉर द बॉयज’ के दौरान अभिनय की कई बारीकियां सिखाईं। मुझे मिले दो ऑस्कर नॉमिनेशन उन्हीं के मार्गदर्शन की देन थे।”

कलाकारों की भावनाएं समझने में माहिर मिडलर ने उनके निर्देशन कौशल की सराहना करते हुए कहा कि मार्क राइडेल कलाकारों के मन और भावनाओं को बेहद गहराई से समझते थे। वे कुछ ही शब्दों में समझा देते थे कि दृश्य के लिए वास्तव में क्या जरूरत है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here