29 C
Mumbai
Wednesday, April 1, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Actress : तापसी का कंगना को तपता हुआ जवाब, कहा-इतनी सस्ती नहीं हूँ मैं

Array

Actress : तापसी का कंगना को तपता हुआ जवाब, इनकम टैक्स छापों को लेकर फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी चुप्पी तोड़ी है, आज उन्होंने एक साथ तीन ट्वीट किए जिसमें आखरी ट्वीट में उन्होंने कहा कि इतनी सस्ती नहीं हूँ मैं। उनका यह ट्वीट कंगना रनौत पर हमला माना जा रहा है|

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अपने ट्वीट की श्रंखला में तापसी पन्नू ने लिखा है, “तीन दिन तक मेरे घर पर मुख्यत: 3 चीज़ों की तलाश होती रही। पहली तो यह कि पैरिस में मेरा कोई बंग्ला है। जाहिर है गर्मी की छुट्टियां आ रही हैं तो इसकी तलाश तो होनी ही थी।”

उन्होंने आगे लिखा है कि, “दूसरी जिस चीज की तलाश की गई वह थी 5 करोड़ की एक रसीद की, ताकि उसे मैं उसे आने वाले वक्त के लिए फ्रेम कराके रख सकूं, क्योंकि मैं ऐसे पैसे को पहले ठुकरा चुकी हूं।”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आगे तापसी ने लिखा कि, “इसके अलावा मेरी याददाश्त की भी खोज हो रही थी जिसमें हमारे आरदरणीय वित्त मंत्री के मुताबिक मेरे घर पर 2013 में भी एक छापा पड़ा था।”

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा है, “मैं अब इतनी सस्ती नहीं हूं…”। इसे तापसी द्वारा कंगना रनौत के उसे ट्वीट का जवाब माना जा रहा है जिसमें उन्होंने पूर्व में तापसी को सस्ती अभिनेत्री कहा था।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here