27.4 C
Mumbai
Monday, June 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुल गाँधी भी हुये कोरोना संक्रमित, जल्द स्वस्थ होने की मोदी ने भी ट्वीट कर की कामना

नई दिल्ली: राहुल गाँधी भी हुये कोरोना संक्रमित, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. कांग्रेस नेता ने ट्वीट करके इस बारे जानकारी देते हुए कहा कि उनमें कोविड के कुछ हल्के-फुल्के लक्षण नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया जो पॉजिटिव निकला है. राहुल ने पिछले दिनों अपने संपर्क में आए हुए लोगों को सभी जरूरी प्रोटोकॉल फॉलो करने और अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने को कहा है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
राहुल गांधी ने अभी रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के तहत आने वाले दिनों में होने वाली रैलियों को रद्द कर दिया था, उसके पहले वो केरल की यात्रा पर थे. राहुल गांधी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोगों ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मनमोहन भी हुए हैं पॉजिटिव
अभी सोमवार को ही कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कोविड पॉजिटिव निकले थे, जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here