30 C
Mumbai
Saturday, May 16, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

BMC ने गौहर खान के खिलाफ, कोरोना का नियम तोड़ने पर दर्ज करायी FIR !

Array

BMC, गौहर खान पर कोरोना का नियम तोड़ने का आरोप BMC ने लगाया है। BMC ने गौहर खान के खिलाफ अपनी शिकायत को आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा भी किया है। लेकिन इसमें गौहर खान का नाम धूंधला किया गया है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में इसे तय बताया जा रहा है कि ये रिपोर्ट गौहर खान के खिलाफ ही है। बताया जा रहा है कि गौहर खान ने कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया और फिल्म की शूटिंग पर गईं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एक अंग्रेजी अख़बार की रिपोर्ट अनुसार डीसीपी चैतन्य एस ने इस संबंध में खुद जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि गौहर खान के खिलाफ कोविड-19 की गाइडलाइंस का उल्लघंन करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। डीसीपी ने कहा कि गौहर को कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया है। उन्हें घर में रूककर खुद को क्वारंटीन करने के लिए बोला गया था। लेकिन फिर भी वह फिल्म की शूटिंग के लिए चली गईं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करे

इसके बाद एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि गौहर खान जब कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं तो बीएमसी अधिकारी उनके घर पहुंचे लेकिन वह वहां पर नहीं मिलीं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here