27.9 C
Mumbai
Wednesday, July 1, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Exit poll 2023 : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल…!!

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर तेलंगाना में मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल आ चुके हैं। अनुमान के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल सत्ता के लिए कांटे की टक्कर होने का अनुमान बता रहें है। गौरतलब है कि मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान कराए गए।

जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को केवल 62-85 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 100-122 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 14-15 सीटें जाने का अनुमान है।

https://manvadhikarabhivyakti.com/2023/11/30/real-madrid-vs-napoli-los-blancos-have-a-new-hero-in-teenager-nico-paz/
  • आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 80-100 सीटें जीत सकती है। अन्य के खाते में 9-18 सीटें जा सकती हैं।
  • टीवी-9 भारतवर्ष और पोल स्ट्रैट के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 90-100 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा के खाते में 100-110 सीटें जा सकती हैं। अन्य और निर्दलीय उम्मीदवारों को 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 56-72 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 108-128 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 13-21 सीटें जा सकती हैं। 
  • रिपब्लिक पी मार्क के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार को तगड़ा झटका लगने के आसार हैं। इसके मुताबिक कांग्रेस को केवल 69-91 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 105-125 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-15 सीटें जाएंगी।
  • राजस्थान में इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 94-104 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा केवल 80 से 90 सीटों पर सिमटती दिख रही है। अन्य के खाते में 14-18 सीटें जा सकती हैं।
  • रिपब्लिक मैट्रिज के अनुमान के मुताबिक कांग्रेस 65-75 सीटें जीत सकती है। भाजपा को 115-130 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 12-19 सीटें जा सकती हैं।
  • दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में भाजपा को 98 से 105 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। कांग्रेस को 85-95 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 10-15 सीटों का अनुमान है।
  • एबीपी सी वोटर के अनुसार, कांग्रेस को 71-91 सीटों पर जीत मिल सकती है।भाजपा को 94-114 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 9-19 सीटें जा सकती हैं।
  • मतदान खत्म होने के साथ ही तेलंगाना का एग्जिट पोल आ चुका है। कांग्रेस को लीड मिलने की संभावना है। जन की बात के एग्जिट पोल में 48-64 सीटें मिलने की संभावना है। बीआरएस पिछड़ सकती है। इस सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री केसीआर को 40-45 सीटें मिल सकती हैं। पहली बार भाजपा दोहरे अंकों में जा सकती है। भाजपा 7-13 सीटें जीत सकती है।
  • तेलंगाना में इंडिया टीवी सीएनएक्स के अनुमान के मुताबिक सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 31-47 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 63-79 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को महज दो-चार सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-7 सीटें जा सकती हैं। 
  • टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में बीआरएस को 37-45 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस को 60-70 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 6-8 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-7 सीटें जा सकती हैं।
  • न्यूज-24 और टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक बीआरएस को 33 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 71 सीटें, जबकि भाजपा को सात सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य और निर्दलीय की झोली में आठ सीटें जा सकती हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here