29 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

PK पर जेडीयू का हमला, अब भी कर रहे हैं भाजपा के लिए काम

Array

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बारे में कहा कि उस आदमी के बारे में क्या कहना, जो हमेशा अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के लिए काम करता है। ललन सिंह ने कहा कि आज भी प्रशांत किशोर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उनके बारे में कुछ भी बात करना बेकार है।

दरअसल प्रशांत किशोर ने हाल ही मेंनीतीश कुमार को फेविक्विक कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बताया था, इसी को लेकर जब ललन सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने ये बातें कही। वहीं जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह पर हमला करते हुए ललन सिंह ने कहा कि वे कभी राजनीतिक रहे नहीं हैं। IAS से सीधे राजनीति में चले आए, उनको क्या पता है कि राजनीति क्या होती है?

नीतीश कुमार और अखिलेश यादव के वायरल पोस्टर और बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 2024 के लोकसभा चुनाव में 35 सीटों के जीतने वाले दावे पर ललन सिंह ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने नीतीश कुमार की बातों को दोहराते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। वह सिर्फ विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर रहे हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here