27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कांग्रेस का पलटवार राजनाथ सिंह के ‘अपशब्द’ वाले बयान पर, कहा- गुमराह कर रहे भाजपा नेता

Array

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को जो कहा उसको लेकर भाजपा कांग्रेस पार्टी पर हमलावर है। राजनाथ सिंह समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाए। इस बीच कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा लोगों की गुमराह करने का काम कर रही है। 

पहले अखबारों की रिपोर्ट को पढ़ें फिर टिप्पणी करें
उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह समेत भाजपा नेता पूरे मामले पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने जो भी कहा उसे अखबारों ने पूरी तरह से रिपोर्ट किया है और जो भी इस मामले को तूल दे रहे हैं उन नेताओं को रिपोर्ट को पढ़ना चाहिए और फिर टिप्पणी करनी चाहिए।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच लड़ाई बहुत बेकार स्थिति में आ गई है
आगे महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केरल में सरकार और राज्यपाल के बीच चल रही खींचतान को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केरल में, राज्य सरकार और राज्यपाल दोनों राज्य में उच्च शिक्षा प्रणाली को नष्ट कर रहे हैं। राज्यपाल जनता के बीच आ रहे हैं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच लड़ाई बहुत बेकार स्थिति में आ गई है और इसके लिए दोनों जिम्मेदार हैं।

राजनाथ सिंह ने यह कहा था
राजनाथ सिंह ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द सिर्फ उनके नहीं हैं। यह पूरी कांग्रेस की मानिसकता का परिणाम है। किसी को रावण कहना नीच काम है। राजनाथ सिंह ने आगे कहा था कि भारतीय जनता पार्टी सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। ध्रुवीकरण की राजनीति में भाजपा विश्वास नहीं रखती है।

गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते वक्त खरगे ने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री अपना चेहरा दिखाकर लोगों से मतदान करने के लिए कह रहे हैं, चाहे वह नगरपालिका चुनाव हों या विधानसभा या संसद। क्या आप (नरेंद्र मोदी) रावण की तरह 100 सिर वाले हैं। 

पीएम ने मेरी तुलना शूर्पणखा से की थी- रेणुका चौधरी
विवाद के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रेणुका चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार उनकी तुलना शूर्पणखा से की थी, तब मीडिया कहां थी? रेणुका चौधरी के इस ट्वीट के बाद 2018 में पीएम के बयान की कई वीडियो क्लिप वायरल होने लगी हैं। 

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here