30 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जान से मारने की धमकी सलीम खान और सलमान को

Array

यह धमकी भरा पत्र सलीम खान को सुबह पार्क में जॉगिंग के समय मिला जिसे उनके सिक्योरिटी गार्ड ने देखा. जानकारी के अनुसार इस धमकी भरे पात्र में सलमान खान को भो सिद्धू मूसवाले की तरह क़त्ल किये जाने की बात कही गयी है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बांद्रा पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआरदर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पार्क व आस पास के CCTV कैमरों से सुराग़ तलाशने में जुटी हुई है. मुंबई पुलिस के बयान के अनुसार सलमान खान के पिता सलीम खान के सिक्योरिटी स्टाफ को वहां बेंच पर यह पत्र मिला. सलीम खान उसी रास्ते पर हर रोज अपने सिक्योरिटी स्टाफ के साथ सुबह की सैर करने जाते हैं. हालांकि उस स्थान पर वो बहुत कम बार ही आराम करने के लिए रुकते हैं, वहीं बेंच पर यह पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है. सिक्योरिटी स्टाफ ने यह चिट्ठी सलीम खान को दी.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई. इस पत्र में सलमान खान और सलीम खान को गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी गई है. इसमें लिखा है, मूसेवाला जैसा कर दूंगा. बता दें कि हाल ही में पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का नाम मीडिया में तेजी से चल रहा है. इसके पहले लॉरेंस विश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. लॉरेंस का कहना है कि सलमान खान ने हिरण का शिकार करके ठीक नहीं किया था.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here