28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

नायर अस्पताल की कैंटीन पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई: गंदगी और नियमों की अनदेखी पर लाइसेंस निलंबित

ओलंपिया कॉफी हाउस पर भी गिरी गाज, खाद्य सामग्री के पास यूरिनल मिलने से मचा हड़कंप

मुंबई: खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) का कड़ा अभियान जारी है। विभाग ने स्वच्छता और सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते मुंबई सेंट्रल स्थित बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) संचालित प्रतिष्ठित नायर अस्पताल की कैंटीन का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही एफडीए ने एक उपभोक्ता की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित प्रसिद्ध ‘ओलंपिया कॉफी हाउस’ का भी संचालन लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

ओलंपिया कॉफी हाउस में मिलीं चौंकाने वाली कमियां एफडीए के अधिकारियों द्वारा ओलंपिया कॉफी हाउस के औचक निरीक्षण के दौरान स्वच्छता से जुड़े बेहद चौंकाने वाले और गंभीर मामले सामने आए। जांच दल ने पाया कि जिस स्थान पर खाद्य सामग्रियां रखी जा रही थीं, उसी परिसर में यूरिनल मौजूद था। इसके अलावा किचन और बर्तन धोने की जगहों पर घोर गंदगी पाई गई। खाद्य पदार्थों को सीधे फर्श पर रखा जा रहा था और भोजन पकाने तथा साफ-सफाई के लिए उपयोग किए जा रहे पानी की गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप नहीं थी।

अस्पताल कैंटीन में मरीजों और तीमारदारों की सेहत से खिलवाड़ नायर अस्पताल जैसे बड़े चिकित्सा संस्थान की कैंटीन में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज, उनके परिजन और स्वास्थ्यकर्मी भोजन करते हैं। ऐसे संवेदनशील स्थान पर स्वच्छता नियमों की घोर लापरवाही पाए जाने को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। एफडीए अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक दोनों प्रतिष्ठान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के सभी कड़े मानकों को पूरा नहीं करते और सभी कमियों को दूर नहीं कर लेते, तब तक उनके संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here