29 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन नियमों के उल्लंघन पर फ़ीफ़ा से हुआ निलंबित

Array

नई दिल्ली: पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन नियमों के उल्लंघन पर फ़ीफ़ा से हुआ निलंबित, फीफा परिषद के ब्यूरो ने बुधवार को थर्ड पार्टी के हस्तक्षेप के कारण पाकिस्तान फुटबॉल फेडरेशन (PFF) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया क्योंकि यह फीफा के नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

फीफा ने एक बयान में कहा कि “प्रदर्शनकारियों के एक समूह द्वारा लाहौर में पीएफएफ मुख्यालय पर हाल में ही शत्रुतापूर्ण तरीके से अधिग्रहण और पीएफएफ में फीफा द्वारा नियुक्त की गई समिति को हटा दिया गया, जिसके बाद यह फैसला किया गया है।”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आगे कहा गया है, “फीफा ने एक पत्र जारी किया, जिसमें कहा गया था कि पीएफएफ मुख्यालय के नाजायज कब्जे को नहीं हटाया गया और फीफा द्वारा मान्यता प्राप्त पदाधिकारियों को अपने शासनादेश को पूरा करने के लिए भवन तक पहुंच की अनुमति नहीं दी गई तो यह मामला तुरंत निर्णय लेने वाली ब्यूरो के सामने पहुंच जाएगा।”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

फीफा को पीएफएफ की सामान्यीकरण समिति से पुष्टि मिलने के बाद ही यह निलंबन हटाया जाएगा कि पीएफएफ के परिसर, खाते, प्रशासन और संचार चैनल फिर से अपने पूर्ण नियंत्रण में हैं और यह बिना किसी अड़चन के अपना काम जारी रख सकते हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here