27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

योगी बाबा के कानून मंत्री बोले – लखीमपुर काण्ड में मारे गये भापजा कार्यकर्ता को मिलेगा शहीद का दर्जा, हुजूर ये जंग में शहीद हुये हैं?

Array

लखीमपुर काण्ड में मारे गए किसानों को विपक्ष द्वारा शहीद कहे जाने पर अब योगी सरकार के कानून मंत्री ने कहा है कि इस कांड में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं को शीद का दर्जा मिलेगा। यही नहीं, कानून मंत्री बृजेश पाठक ने ड्राइवर हरिओम मिश्रा और बीजेपी कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के परिवार से तो मुलाकात की मगर वह किसानों के परिवारों से नहीं मिले।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

कानून मंत्री ब्रजेश पाठक हरिओम और शुभम मिश्रा के परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया साथ ही सभी मांगें पूरी करने की बात कही। बृजेश पाठक बोले, कि शुभम डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को रिसीव करने जा रहे थे। बीजेपी उन्हें अपनी पार्टी में शहीद का दर्जा देगी। कार्रवाई हो रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द गिरफ्तारियां होंगी। बीजेपी सदैव शुभम के परिवार के साथ खड़ी है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कानून मंत्री ने घटना में मारे गए चार किसानों के परिजनों से मुलाकात नहीं की। मारे गए किसानों के परिवार से मुलाकात के सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा कि जब हालात सामान्य हो जायेंगे तब वह मिलने जाएंगे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here