30 C
Mumbai
Thursday, May 14, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुल ने मोदी पर नदियों में बहते शवों को लेकर साधा निशाना, कहा – उन्हें केवल सेंट्रल विस्टा ही दिखाई देता है, और कुछ नहीं

Array

नई दिल्ली: भारत में जारी कोरोना के महासंकट के बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। इस बार राहुल ने बक्सर और गाजीपुर में नदियों में बहते मिले शवों को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साथा है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

राहुल का ट्वीट
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘नदियों में बहते अनगिनत शव, अस्पतालों में लाइनें मीलों तक, जीवन सुरक्षा का छीना हक़! PM, वो गुलाबी चश्में उतारो जिससे सेंट्रल विस्टा के सिवा कुछ दिखता ही नहीं।’

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

दूसरे देशों से सहायता पर कटाक्ष
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को भी कोरोना महामारी से निपटने के लिए दूसरे देशों से मिल रही सहायता को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि अगर सरकार ने अपना काम किया होता तो यह नौबत नहीं आती।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

विदेशी सहायता हो पारदर्शिता
उन्होंने ट्वीट किया, ‘विदेशी सहायता पाने पर केंद्र सरकार का बार-बार छाती ठोकना निराशाजनक है। अगर मोदी सरकार ने अपना काम किया होता, तो यह नौबत ना आती।’ कांग्रेस ने पिछले सप्ताह कहा था कि विदेशी सहायता को लेकर सरकार को पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इससे जुड़ा विवरण सार्वजनिक करना चाहिए।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here