29 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुल बोले असम में : मैं नरेंद्र मोदी की तरह नहीं हूँ जो ”हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे झूठ बोलते हैं.”

Array

चायगांव/बरखेत्री (असम): राहुल बोले असम में, असम में जारी अपने चुनावी अभियान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर ज़ोरदार हमला बोलते कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह नहीं हैं जो ”हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे झूठ बोलते हैं.”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मेरा नाम नरेंद्र मोदी नहीं
राहुल ने असम के कामरूप जिले में चायगांव निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से आग्रह किया कि अगर वे सच जानना चाहते हैं तो उनकी बात सुनें. उन्होंने कहा, “मैं यहां आपसे झूठ बोलने नहीं आया हूं. मेरा नाम नरेंद्र मोदी नहीं है. अगर आप असम, किसानों या अन्य किसी मुद्दे पर उनके द्वारा बोले गए झूठ को सुनना चाहते हैं तो टीवी चालू करें. वह देश से हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे झूठ बोलते हैं. अगर आप सच सुनना चाहते हैं तो मेरी बात सुनें.”

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

घृणा फैलाती है भाजपा
कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल ने कहा कि वादे के मुताबिक कांग्रेस ने छतीसगढ़ में सत्ता प्राप्त करने के छह घंटे के भीतर किसानों के कर्ज को माफ कर दिया था और पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने किसानों के अनुरोध पर 70 हजार करोड़ रुपये के कृषि कर्ज माफ कर दिए थे. गांधी ने कहा, “विभिन्न भाषाओं, समुदायों और विचारधारा के लोग शांति से मेरी बात सुन रहे हैं. यह असम है. लेकिन भाजपा एक भाई को दूसरे से लड़वाती है और घृणा फैलाती है. वे चाय बागान के ठेके बाहरी लोगों को देते हैं.”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here