27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

संदिग्ध हालातों में अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड मैच से पहले पिच क्यूरेटर की हुई मौत

Array

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज खेले जा रहे मैच से पहले आबू धाबी के शेख ज़ायद स्टेडियम के चीफ पिच क्यूरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. यूएई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जल्द ही संपूर्ण बयान साझा किया जाएगा. मोहन सिंह की मौत मैच से पहले ही हुई है, जिसका कारण पता करना बाकी है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मोहन सिंह की संदिग्ध मौत से जुड़ी जांच अब स्थानीय पुलिस कर रही है. शुरुआती जांच के बाद ही किसी तरह के आधिकारिक बयान की उम्मीद की जा रही है. बता दें कि मोहन सिंह अबुधाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य क्यूरेटर थे. मोहन सिंह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे और 2003 में यूएई शिफ्ट हो गए थे.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

मोहन सिंह लंबे वक्त से यूएई में रह रहे थे, उन्होंने बीसीसीआई के पूर्व चीफ क्यूरेटर दलजीत सिंह के साथ पंजाब के मोहाली में काम किया है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here