24 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय को शिफ्ट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, कहा- विरासत केवल इमारतें नहीं, किताबों को भी संजोना जरूरी

जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ ने आरके पुरम में रखी किताबों की बदहाली पर जताई गहरी नाराजगी

दिल्ली के 135 साल पुराने केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय को शिफ्ट करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कड़ी टिप्पणी की है। जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ ने इस मुद्दे पर सुनवाई की। जस्टिस कुमार ने केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा, ‘विरासत केवल न्यूटन का बंगला नहीं है, है न? हमें इन पुस्तकों पर भी ध्यान देना होगा। एक किताब 1700 के दशक की है। हमें इन्हें संजोकर रखना होगा।’

सुनवाई के दौरान जस्टिस संजय कुमार ने दिल्ली के आरके पुरम में पिछले 15 वर्षों से एक जगह रखी गई किताबों की तस्वीरों का जिक्र किया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अदालत इन पुस्तकों को लेकर अधिक चिंतित है। जस्टिस कुमार ने कहा, ‘उन तस्वीरों और पुस्तकों की हालत देखिए। उन्हें बस ऐसे ही फेंक दिया गया है। जरा सोचिए कि आगे क्या होगा।’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here