29 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीवी नागरत्ना का बड़ा बयान: बुनियादी अधिकारों और सुरक्षित माहौल के बिना अधूरा है महिला सशक्तीकरण

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में कॉर्निलिया सोराबजी मेमोरियल लेक्चर में बोलीं न्यायाधीश, भारतीय पुरुष समाज को दी आत्मनिरीक्षण की सलाह

सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा है कि भारत में महिला सशक्तीकरण तब तक अधूरा रहेगा जब तक हर लड़की को जन्म, शिक्षा, विवाह की पसंद, कॅरिअर, संपत्ति विरासत में पाने और घर, कार्यस्थल व सार्वजनिक स्थान पर सुरक्षा का अधिकार नहीं मिलता। उन्होंने बुधवार को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सोमरविले कॉलेज में कॉर्निलिया सोराबजी मेमोरियल लेक्चर दिया। इस लेक्चर का शीर्षक “द डोर्स शी ओपन्ड: कॉर्निलिया सोराबजी एंड द प्रोग्रेस ऑफ वीमेन’स राइट्स इन इंडिया” था। न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा कि भारतीय समाज, खासकर पुरुष समाज को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।

जस्टिस बीवी नागरत्ना ने जोर दिया कि यदि देश की महिलाएं संविधान के लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहती हैं तो यह आत्मनिरीक्षण जरूरी है। एक लड़की के रूप में जन्म लेने का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और अपनी पसंद का कॅरिअर चुनने के अधिकार महत्वपूर्ण हैं। संपत्ति विरासत में पाने का अधिकार और महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल भी सशक्तीकरण के प्रमुख पहलू हैं। न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा कि यदि महिलाएं अपनी पसंद और लक्ष्यों को पूरा कर पाती हैं, तो “सशक्तीकरण” शब्द का महत्व कम हो जाएगा।सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस बीवी नागरत्ना ने कहा है कि भारत में महिला सशक्तीकरण तब तक अधूरा रहेगा जब तक हर लड़की को जन्म, शिक्षा, विवाह की पसंद, कॅरिअर, संपत्ति विरासत में पाने और घर, कार्यस्थल व सार्वजनिक स्थान पर सुरक्षा का अधिकार नहीं मिलता। उन्होंने बुधवार को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सोमरविले कॉलेज में कॉर्निलिया सोराबजी मेमोरियल लेक्चर दिया। इस लेक्चर का शीर्षक “द डोर्स शी ओपन्ड: कॉर्निलिया सोराबजी एंड द प्रोग्रेस ऑफ वीमेन’स राइट्स इन इंडिया” था। न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा कि भारतीय समाज, खासकर पुरुष समाज को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।

जस्टिस बीवी नागरत्ना ने जोर दिया कि यदि देश की महिलाएं संविधान के लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहती हैं तो यह आत्मनिरीक्षण जरूरी है। एक लड़की के रूप में जन्म लेने का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और अपनी पसंद का कॅरिअर चुनने के अधिकार महत्वपूर्ण हैं। संपत्ति विरासत में पाने का अधिकार और महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल भी सशक्तीकरण के प्रमुख पहलू हैं। न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा कि यदि महिलाएं अपनी पसंद और लक्ष्यों को पूरा कर पाती हैं, तो “सशक्तीकरण” शब्द का महत्व कम हो जाएगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here