28 C
Mumbai
Thursday, April 25, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जम गयी डल झील कपकपा उठा काश्मीर, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भीषण ठंड

जम गयी डल झील कपकपा गया काश्मीर श्रीनगर में पिछले 30 सालों की सबसे ठंडी रात

नई दिल्ली : जम गयी डल झील कपकपा उठा काश्मीर देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी है। इस बीच गुरुवार को कश्मीर का प्रसिद्ध डल झील पूरी तरह जम गया। दरअसल, बुधवार की रात श्रीनगर में पिछले 30 सालों की सबसे ठंडी रात रही।

“MA news” app डाऊनलोड करें और 4 IN 1 का मजा उठायें  + Facebook + Twitter + YouTube.Download now

माइनस 11.8 डिग्री तापमान
श्रीनगर में देर रात माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ये 1991 के बाद शहर की सबसे सर्द रात रही जब माइनस 11.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, 1995 में न्यूनतम तापमान माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

मानवाधिकार अभिव्यक्ति न्यूज  की रोचक खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

1893 में दर्ज हुआ था 14.4 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग के अनुसार अब तक सबसे कम तापमान श्रीनगर में माइनस 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसे 1893 में दर्ज किया था।

रोचक खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें 

जम गयी डल झील कपकपा उठा काश्मीर
हर साल अमरनाथ यात्रा के लिए बेस कैंप के तौर पर पहचानी जाने वाले दक्षिण कश्मीर में मौजूद पहलगाम में -11.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले पिछली रात यहां तापमान माइनस 11.7 डिग्री था। वहीं, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 7 डिग्री सेल्सियस है। यहां भी पिछली रात -10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। उत्तरी कश्मीर की बात करें तो कुपवाड़ा में माइनस 6.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, कोकेरनग में न्यूनतम तापमान -10.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here