33 C
Mumbai
Friday, April 26, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

प्रियंका की वाराणसी में हुंकार: बोलीं- जारी रहेगी गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे तक लड़ाई

वाराणसी में आयोजित किसान न्याय रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर बरसीं। दुर्गा मंत्रों के उच्चारण के साथ वाराणसी में आयोजित किसान न्याय रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला .

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस विशाल रैली अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने वाली प्रियंका वाड्रा ने लखीमपुर घटना, कृषि कानून, महंगाई समेत कई अन्य मुद्दों पर सरकार के खिलाफ करीब आधे घंटे भाषण दिया।

जगतपुर इंटर कॉलेज के खचाखच भरे मैदान में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, “जो सच्चाई मैंने उत्तर प्रदेश में पिछले दो सालों में देखी वह सच्चाई मैं आपके सामने रखना चाहती हूं।

प्रियंका ने कहा, शुरू शुरू में जब मैंने यहां काम करना शुरू किया तो एक घटना हुई। यहां से कुछ ही दूर सोनभद्र में, इस घटना में 13 आदिवासी खेत में काम कर रहे थे, पुलिस प्रशासन की सहसमति से, कुछ लोगों उनकी जमीन लेने की कोशिश कर रहे थे। वो लोग ट्रैक्टर और जीप लेकर आए, मारपीट की, गोली चलाई। 13 आदिसवासियों को मौत के घाट उतारा। इस नरंहार के बाद जब मैं उनसे मिलने गई। तो जिस परिवार से मैंने मुलाकात की, वे कह रहे थे कि हमें सरकार से मुआवजा नहीं चाहिए, हमें न्याय चाहिए। लेकिन दीदी हमें न्याय की उम्मीद नहीं है।”

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “सनभद्र में एक पीड़ित ने कहा कि उनको उनके घर के बाहर निकाल कर पीटा गया था। उनके बच्चों को धमकाया गया था। अगले परिवार से मिलने गई तो मुझे बताया गया कि उनके तमाम भाई बहन सेना में, देश की रक्षा करते हैं। जब मैं रमन कश्यप के घर गई तो मुझे कि उनको जीप के नीचे कुचला गया। क्योंकि पत्रकार होने के नाते कैमरे में सच को क़ैद कर रहे थे, वह सच्चाई दिखाना चाह रहे थे। सारे परिवारों ने यही कहा कि हमें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

प्रियंका ने कहा, अगर हमारे देश में कोई कुचला जाता है। किसी के प्रति हिंसा होती है, किसी पर अत्याचार होता है और उसको न्याय मिलने की उम्मीद नहीं होती तो वह किसके पास जाएगा। अगर सरकार, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, गृह राज्यमंत्री, विधायक, सभी मिले हुए हैं, सभी अपनी पीठ मोड़ देते हैं उनकी तरफ तो वह किसके पास जाएं? और क्या करें?”

प्रियंका गांधी ने कहा, “आप जानते हैं कि किसानों ने 9-10 महीनों से एक आंदोलन जारी रखा है। 300 दिन से अधिक इस आंदोलन को हो चुके हैं । इसमें 600 से ज्यादा किसान शहीद हुए हैं। क्यों कर रहे हैं ये आंदोलन? ये आंदोलन इसलिए कर रहे हैं कि क्योंकि ये जानते हैं कि सरकार के जो तीन काले कानून हैं, उनके जरिए उनकी आमदनी, उनके खेत, उनकी फसल सब इस सरकार के खरबपति मित्र के पास जाने वाली है। मोदी जी के अरबपति मित्रों ने पिछले साल हिमाचल से सेब 88 रुपये किलो में खरीदा था।”

उन्होंने कहा, “पिछले हफ्ते से हम देख रहे हैं। इस देश के गृह राज्यमंत्री के बेटे ने अपनी गाड़ी के नीचे 6 किसानों को बेहरमी से कुचल दिया। सारे पीड़ित परिवार यह कह रहे हैं कि हमें पेसै नहीं चहिए हमे न्याय चाहिए। हमें न्याय दिलवाने वाला इस सरकार में नहीं दिख रहा है। आपने देखा कि सरकार किस तरह से उस मंत्री और उस मंत्री के बेटे को बचाने में लगी रही।

पुलिस और प्रशासन विपक्ष के नेताओं को रोकने में लगी थी। जब मैंने रात में वहां जाने की कोशिश की। तब हर सड़क पर पुलिस थी। मुझे रोकने की कोशिश की, तमाम पुलिस के घेरे थे, नाकाबंदी थी। जो पीड़ित परिवार हैं, उनके घरों में उन्हें नजरबंद किया गया। लेकिन अपराधी को पकड़ने के लिए एक भी पुलिस वाला नहीं निकला। अपराधी के घर में उन्होंने निमंत्रण भेजा। आप आकर हमसे बात करिए।

आपने किसी भी देश में, दुनिया के किसी भी देश में या इस देश के इतिहास में कभी ऐसा देखा है कि एक आदमी 6 किसानों को कुचल दे, 6 लोगों की हत्या कर दे और उसको पुलिस निमंत्रण दे रही है कि आइए हमसे बात करिए। आपने कहीं यह देखा है? कभी इस देश और दुनिया के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ होगा।”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

प्रियंका गांधी ने कहा, “यहां के मुख्यमंत्री मंच पर बैठे उस मंत्री का बचाव कर रहे हैं। जिसके बेटे ने ऐसा काम किया है। जो प्रधानमंत्री लखनऊ आ सकते थे, वो दो घंटे की दूरी पर लखीमपुर खीरी नहीं जा सकते थे उन किसानों के हाथ पकड़ने के लिए, उनके आंसू पोछने के लिए।

जिस आजादी का वो अमृत उत्सव मना रहे हैं, ये आजादी हमें किसने दी है। ये हमें किसानों ने दी है। किसान के बेटे ने दी है। इस देश को किसान ने सींचा है। किसान का बेटा आज भी हमारी सीमाओं पर खड़ा है। ये किसान के बेटे हैं जो हमारी सुरक्षा कर रहे हैं। ये देश क्या है? ये देश एक आस्था है, एक उम्मीद है, इसी न्याय की उम्मीद पर इस देश को आजादी मिली। जब महात्मा गांधी जी आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए गए। उनके दिल में यह था कि मेरी जनता को मेरे लोगों को मेरे देश के किसानों, दलितों, महिलाओं को, गरीबों को न्याय मिलना चाहिए। न्याय पर हमारा संविधान आधारित है। लेकिन इस देश में न्याय की उम्मीद सब छोड़ चुके हैं।”

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “अगर आप जागरूक नहीं बनेंगे। आप इनकी राजनीति में उलझे रहेंगे तो न आप अपने आप को बचा पाएंगे और न देश को। आप किसान हो, इस देश की आत्मा हो। मंच पर जितने भी नेता बैठे हैं, आपने बनाया है उन्हें, जो आपको आंदोलनकारी कहते हैं, आतंकवादी कहते हैं, उनको न्याय देने के लिए मजबूर करिए। कांग्रेस के जितने भी कार्यकर्ता हैं, किसी से नहीं डरते हैं। हमें जेल में डालिए, हमें मारिए, हमें कुछ भी कर लीजिए, हम लड़ते रहेंगे, जब तक गृह राज्यमंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, हम लड़ते रहेंगे, हिलेंगे नहीं।”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here