31 C
Mumbai
Monday, May 6, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

Elections: एक बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मतदान; महाराष्ट्र में वोटिंग की रफ्तार सबसे धीमी

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत 19 अप्रैल को हो गई थी। आज इस महोत्सव का दूसरा चरण है। दूसरे चरण में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास हैं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मद्देनजर इंफाल में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई। मणिपुर में लोग जमकर मतदान कर रहे हैं। यही वजह है कि दोपहर एक बजे तक मणिपुर में 54 फीसदी मतदान हो चुका है। 

राज्य सुबह 9 बजे तक मतदान
%
 सुबह 11 बजे तक मतदान
%
 1 बजे तक मतदान
%
असम9.1527.4346.31
बिहार9.6521.6833.80
छत्तीसगढ़15.4235.4753.09
जम्मू् कश्मीर10.3926.6142.88
कर्नाटक9.2122.3438.23
केरल11.925.6139.26
मध्य प्रदेश13.8228.1538.96
महाराष्ट्र7.4518.8331.77
मणिपुर14.833.2254.26
राजस्थान11.7726.8440.39
त्रिपुरा16.6536.4254.47
यूपी11.6724.3135.73
पश्चिम बंगाल15.6831.2547.29

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने अपना वोट डाला। शिवकुमार ने रामनगर के कनकपुरा में मतदान किया। 

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने मथुरा में मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मतदाताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को देखा है, 10 साल के कार्यों को देखा है और वे उससे प्रभावित हुए हैं… महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार जो भी फैसला लेगी उसमें हम उनके साथ हैं।’

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने केरल के तिरुवनंतपुरम में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा, ‘मतदान आम आदमी की शक्ति का प्रतीक है। मतदान करके हम लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं, सबको अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए ताकि वे देश के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें।’

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here