29 C
Mumbai
Wednesday, April 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कुंभ मेले पर भी मडरा रहा कोरोना का प्रकोप, इस बार होगा मात्र 28 दिन का ही आयोजन

Array

उत्तराखण्ड: पिछले कई दिनों से देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक उछाल आया है और उत्तराखण्ड सरकार ने इसी को देखते हुए हरिद्वार में आयोजित होने वाला कुंभ मेले में दो दिन की कटौती कर दी है, अब यह मेला 30 दिन के बजाय 28 दिनों का होगा जो 28 अप्रैल तक चलेगा। सरकार ने यह फैसला साधु संतों से बात करने के बाद लिया है। इस फैसले की जानकारी देते हुए मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जल्‍द ही मेले की अधिसूचना जारी की जाएगी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

1 अप्रैल से 28 अप्रैल तक चलेगा मेला
बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया था कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कुंभ मेले के संबंध में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) यानी मानक प्रचालन प्रक्रिया जारी की थी। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने भी राज्‍य सरकार को कोरोना महामारी के संबंध में आदेश दिए थे। कोर्ट ने भी राज्‍य सरकार को कुंभ मेले की अवधि कम करने के लिए कहा था। तो साधु संतों से बात के बाद यह तय हो गया है कि कुंभ 1 अप्रैल से 28 अप्रैल तक होगा।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ क्लिक करे

चार शाही स्नान घोषित
आपको बता दें कि हरिद्वार में वर्ष 2021 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में चार शाही स्नान घोषित हुए है। पहला शाही स्‍नान 11 मार्च 2021 यानी कि महाशिवरात्रि से शुरू होगा। उसके बाद 12 अप्रैल सोमवती अमावस्या, फिर 14 अप्रैल मेष संक्रांति और आखिरी में 27 अप्रैल वैशाख पूर्णिमा को होगा।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ क्लिक करें

साधारण श्रद्धालु की भांति आ सकते वीआईपी
महाकुंभ को लेकर हरिद्वार में तैयारियां जोरों पर हैं। इस दौरान प्रशासनिक बैठक में यह फैसला लिया गया है कि शाही स्‍नानों के दौरान वीवीआईपी मूवमेंट पर रोक रहेगी। वीआईपी यदि आना चाहते हैं तो वे एक साधारण श्रद्धालु की भांति ही आ सकते हैं। यानी कि शाही स्नान के समय वीआईपी को सामान्य नागरिक बनकर गंगास्नान करना होगा।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here