33 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फ़तेही हुईं कोरोना संक्रमित

Array

कोरोनावायरस ने एकबार फिर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया. इसकी ताज़ा शिकार बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही हुई हैं. नोरा ने अपने को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

नोरा के मैनेजर की तरफ से भी एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया कि नोरा 28 दिसंबर को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गईं और अभी वे आइसोलेशन में हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

नोरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद को कोरोना होने की पुष्टि की है.

नोरा ने लिखा- हे दोस्तो, दुर्भाग्यवश में इस समय कोविड से लड़ रही हैं. सच कहूं तो इसने मुझे बुरी तरह से हिट किया है. मैं कुछ दिनों से डॉक्टर की देखरेख में बिस्तर पर हूं. प्लीज दोस्तों सुरक्षित रहिए और अपना मास्क जरूर पहनें. ये बहुत तेजी से फैल रहा है और ये किसी ने किसी तरह से हर किसी को प्रभावित कर सकता है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- दुर्भाग्य से मैंने इस पर बुरी तरह से प्रतिक्रिया दी है. यह किसी के साथ भी हो सकता है. कृपया सावधान रहें. मैं इस समय ठीक होने पर काम कर रही हूं, जो अभी सबसे ज्यादा मायने रखता है. आपके स्वास्थ्य से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है. ध्यान रखिए, सुरक्षित रहिए.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here