33 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

मस्जिद में नमाज़ियों पर हरियाणा में भीड़ ने किया हमला

Array

हरियाणा के सोनीपत के संदल कलां गांव में रविवार को एक मस्जिद में नमाज पढ़ रहे लोगों पर करीब 20 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान मस्जिद में भी तोड़फोड़ की गई, जिसके बाद तनाव व्याप्त हो गया। हमलावर उसी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15-20 हथियारबंद लोगों ने गांव में समुदाय द्वारा बनाई गई एक छोटी मस्जिद में रमजान की नमाज अदा कर रहे लोगों पर हमला किया. हमलावरों के हाथों में लाठी लेकर गांव की सड़कों पर घूमते हुए तस्वीरें सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस मामले में 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने इस मामले में 16 लोगों को हिरासत में लिया है. घटना में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें इश्तियाक अली, आलमीर, साबिर अली, फरयाद, अंसार अली, जुलेखा, अली तब, नरगिस और जरीना शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि सोनीपत एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here