32 C
Mumbai
Tuesday, May 30, 2023

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

"मानवाधिकर आभिव्यक्ति, आपकी आभिव्यक्ति" 100% निडर, निष्पक्ष, निर्भीक !

महिला को रेप के बाद पत्थर से मारा, खेत में मरा हुआ समझकर फेंक भागा; इनाम का शैतान पर ऐलान

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद आरोपी ने महिला के सिर पर पत्थर से वार किया और मृत समझकर उसे खेत में फेक कर भाग गया। सूचना के बाद पुलिस पीड़िता को श्योपुर अस्पताल लेकर पहुंची। यहां उसे कई घंटे बीत जाने के बाद होश आया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। एसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी फिलहाल परिवार सहित फरार है। एक-दो दिन में उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

बताया जा रहा है कि महिला दीपावली का सामान खरीदने के लिए श्योपुर बाजार गई थी। यहां उसकी मुलाकात एक अज्ञात व्यक्ति से हुई। उसने महिला को बातों में उलझाकर चाय के साथ नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद महिला के साथ दरिंदगी कर दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने महिला के सिर पर पत्थर से वार किया। आरोपी को लगा कि महिला की मौत हो गई है। वह महिला को मृत समझकर चंबल नहर कैनाल के पास छोड़कर फरार हो गया। किसी ने महिला के घायल हालत में पड़े होने की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बेहोशी और घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। कई घंटे बाद जब महिला को होश आया तो उसने बताया कि, उसके साथ एक आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर दरिंदगी की है। फिर सर पर पत्थर मारकर उसे इस हालत में पहुंचा दिया। महिला आरोपी का नाम नहीं जानती थी ना ही उसका पता और ठिकाना मालूम था।

इस मामले को एसपी आलोक कुमार सिंह ने चैलेंज के रूप में लिया। जिले के 3 पुलिस थानों की 8 टीमें बनाकर मामले की छानबीन शुरू कराई। शुरू में पुलिस के सामने कई दिक्कतें आई क्योंकि आरोपी का ना तो नाम पता था और ना ठिकाना। पुलिस घटनास्थल के पास से आवाजाही करने वाले लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने लगी। एसपी आलोक कुमार सिंह का कहना है कि महिला के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। श्योपुर शहर निवासी आरोपी कपिल राव परिवार सहित जिले से फरार है।गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here