32 C
Mumbai
Monday, May 11, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

राहुल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा – ‘सिस्टम’ हो चुका है फ़ेल, देश को इस संकट में ज़िम्मेदार नागरिकों की ज़रूरत

Array

नई दिल्ली: राहुल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा – ‘सिस्टम’ हो चुका है फ़ेल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेसियों से अपील की है कि सभी राजनीतिक काम छोड़कर लोगों की मदद करें. राहुल ने ट्वीट कर यह अपील की है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

राहुल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा – ‘सिस्टम’ हो चुका है फ़ेल

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘सिस्टम’ फ़ेल है इसलिए ये जनहित की बात करना ज़रूरी है: इस संकट में देश को ज़िम्मेदार नागरिकों की ज़रूरत है. अपने कांग्रेस साथियों से मेरा अनुरोध है कि सारे राजनैतिक काम छोड़कर सिर्फ़ जन सहायता करें, हर तरह से देशवासियों का दुख दूर करें. कांग्रेस परिवार का यही धर्म है.”

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

राहुल गांधी अक्सर ट्विटर के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना भी साधते रहते हैं. हाल ही में राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ”सद्भाव से केंद्र सरकार से अपील है कि PR व अनावश्यक प्रॉजेक्ट पर खर्च करने की बजाए वैक्सीन, ऑक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दें. आने वाले दिनों में ये संकट और भी गहरायेगा. इससे निबटने के लिए देश को तैयार करना होगा. वर्तमान दुर्दशा असहनीय है!”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here