31 C
Mumbai
Thursday, May 14, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

सुरक्षा बलों ने अनंतनाग में टारगेट किलिंग में शामिल आतंकी को मार गिराया

Array

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मारा गिराया गया है। इनमें से एक आतंकी की पहचान target killing में शामिल इम्तियाज़ अली डार के रूप में की गयी है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक इम्तियाज अली डार का संबंध आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) से है। डीजीपी ने कहा कि इम्तियाज हाल ही में बांदीपोरा के शाहगुंड में हुई नागरिक हत्या में भी शामिल था। वहीं इस एनकाउंटर में एक पुलिस वाला भी घायल हुआ है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) लश्कर-ए-तैयबा का संगठन है। इस संगठन में सक्रिय कुछ आतंकियों द्वारा स्थानीय युवाओं को अपने साथ जोड़कर उनसे टारगेटेड किलिंग करवाई जा रही है। बीते कुछ दिनों में कश्मीरी पंडित कारोबारी, गोलगप्पे बेचने वाले श्रमिक, दो शिक्षकों की हत्या आतंकवादियों ने की थी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here