32 C
Mumbai
Monday, May 11, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

हरीश रावत:अपने दर्शन केदार बाबा की जगह मोदी ही ज्यादा करा रहे हैं

Array

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे और मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं मंदिर परिसर में आदि गुरु शंकराचार्य की 12 फीट लंबी और 35 टन वज़नी प्रतिमा का अनावरण किया। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मोदी पर तंज कसा है। उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि वे यहां केदार बाबा का दर्शन कम कर रहे हैं उनके नाम पर अपना दर्शन ज्यादा करा रहे हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

हरीश रावत ने पीएम का नाम लेते हुए कहा, ‘वे (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) केदार बाबा के दर्शन कम कर रहे हैं, केदार बाबा का नाम लेकर अपने दर्शन लोगों को ज़्यादा दिखा रहे हैं।’ उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने कहा कि आज कांग्रेस हर जिले में जहां-जहां ज्योतिर्लिंग है वहां जलाभिषेक कर रही है। हम शिव, गंगा और देव भक्त है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

केदारनाथ में प्रधानमंत्री ने करीब 400 करोड़ रुपए से अधिक की केदारनाथ पुनर्निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि पिछले 100 सालों में जितने यात्री यहां आए हैं, अगले 10 साल में उससे कई ज़्यादा लोग यहां आने वाले हैं। मेरे शब्द लिखकर रखिए 21वीं शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here