28 C
Mumbai
Friday, March 29, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

अत्याचारी सरकार और कितने किसानों का लेगी बलिदान, रोहतक में आंदोलन कर रहे वृद्ध किसानों पर लाठीचार्ज

भारत के एक प्रमुख किसान नेता ने कहा है कि हमले होते रहें, जान जाने तक महापंचायत जारी रहेगी।

अत्याचारी सरकार और कितने किसानों का लेगी बलिदान, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने राजस्थान के अलवर में उनके ऊपर शुक्रवार को हुए हमले के बाद कहा है कि ऐसे 100 बार हमले हों तब भी प्रोग्राम में कोई बदलाव नहीं करेंगे। उन्होंने महापंचायत को जारी रखने का संकल्प लेते हुए कहा कि ये लड़ाई थमने वाली नहीं है।

उन्होंने बताया कि वह दो दिन के लिए गुजरात जा रहे हैं। वहाँ से लौट कर हापुड़ जाएंगे। हिमाचल जाएंगे। इसके बाद बिहार और फिर यूपी के वाराणसी में भी प्रोग्राम होने हैं।

याद रहे कि किसान नेता राकेश टिकैत के क़ाफ़िले पर शुक्रवार को राजस्थान के अलवर ज़िले के तातरापुर चौराहे पर हमला हुआ था। कुछ लोगों ने स्वागत के बहाने उनकी गाड़ी रुकवा दी थी। गाड़ी रुकने के बाद, उनके ऊपर हमले किए गए। उन पर सियाही फेंकी गयी थी। हमले में भारतीय किसान यूनियन बीकेयू के नेता की कार के शीशे टूट गए थे। इस घटना को लेकर किसान नेता ने बीजेपी को ज़िम्मेदार ठहराया था। इस मामले में आरएसएस से जुड़े छात्र संघ एबीवीपी के नेता को गिरफ़्तार भी किया गया है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

राकेश टिकैत ने कहा है कि एमएसपी पर क़ानून बनाने और तीन नए कृषि क़ानून वापस होने तक लड़ाई जारी रहेगी। अगर सरकार ने कोई क़दम नहीं उठाया तो किसान पुलिस थाने, तहसील, विधानसभा से संसद और सड़क तक अनाज बेचेंगे

हरियाणा के रोहतक में किसानों पर लाठीचार्ज

उधर हरियाणा के रोहतक में किसानों और पुलिस में झड़प की सूचना है। रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को किसानों के ग़ुस्से का सामना करना पड़ा। बड़ी तादाद में किसानों ने सीएम के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भाजपा सांसद अरविंद शर्मा के पिता की 17वीं शामिल होने के लिए रोहतक पहुंचे। इस दौरान किसानों ने उनके दौरे के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया।

सुबह किसान मस्तनाथ कॉलेज में बनाए गए हेलीपैड की तरफ़ बढ़े। पुलिस ने उन्हें रोका जिसके बाद पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। किसानों के पथराव में पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं भड़के किसानें के बैरिकेड उखाड़ दिए।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

किसानों के ग़ुस्से के मद्देनज़र सीएम के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग की जगह डेढ़ घंटे में दो बार बदलनी पड़ी। रोहतक में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में ज़िले में कई गावों के लोगों ने 15 जगहों पर सड़क जाम की। किसान नेताओं ने मांग की है कि किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मचारियों के ख़िलाफ़ मामले दर्ज किए जाएं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here