32 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार

Array

आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी तेलुगु देशम पार्टी ने दी है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें विजयवाड़ा जेल भेजा जा रहा है. सीआईडी ने शनिवार सुबह भ्रष्टाचार मामले में नायडू के खिलाफ कार्रवाई की. नायडू के खिलाफ 2021 में मामला दर्ज किया गया था। खबर है कि चंद्रबाबू नायडू के बेटे और टीडीपी नेता नारा लोकेश को पूर्वी गोदावरी जिले में पुलिस ने हिरासत में लिया है।

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू को आज सुबह 6 बजे गिरफ्तार कर लिया गया. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी), 166, 167, 418, 420, 465, 468, 201, 109 के साथ धारा 34 और 37 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

तेलुगु देशम पार्टी ने आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस बीच टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के वकील का कहना है कि हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी का पता चलने के बाद सीआईडी चंद्रबाबू को मेडिकल जांच के लिए ले गई है. वकील ने कहा कि वह पूर्व सीएम की जमानत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं.

पुलिस हिरासत में जाने से पहले चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि मैंने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है. सीआईडी ने मुझे बिना किसी उचित जानकारी के गिरफ्तार कर लिया और मैंने उनसे सबूत दिखाने को कहा। लेकिन उन्होंने सबूत दिखाने से इनकार कर दिया और मेरी भूमिका के बिना मेरा नाम एफआईआर में जोड़ दिया।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here