29 C
Mumbai
Tuesday, March 19, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

खड़गे संकल्प सत्याग्रह में गरजे, बोले- हम ईंट से ईंट बजा देंगे

दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस पार्टी आज संकल्प सत्याग्रह किया। संकल्प सत्याग्रह में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामल हुए। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हम सब एक साथ राहुल गांध के साथ खड़े हैं। यह जो सत्याग्रह है, यह सिर्फ आज के लए है। लेकिन ऐसे सैकड़ों सत्याग्रह पूरे देश में होंगे, हर जगह होंगे। बीजेपी सरकार और मोदी जी, खास कर हमें कमजोर समझ रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति अहंकार से हमें कुचलने की कोशिश करेगा तो हम मुहंतोड़ जवाब देंगे। मुझे याद है जब मैं छात्र था तो गांव में पढ़ता था। उसी समय पाकिस्तान का युद्ध हो रहा था। तब लाल बहादुर शास्त्री जी ने एक बात कही थी। हमें कमजोर मत समझो, हमारे पास वो शक्ति है, ईंट का जवाब पत्थर से देंगे।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “हमको अगर कोई कमजोर समझने की कोशिश करता है, सत्य बोलने से रोकता है, प्रमाणिकता से बोलने से हमें कोई रोकता है तो देश और अजादी को बचाने के लिए, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए, बोलने की आजादी के लिए जो कुछ भी कुर्बानी देनी है हम देते रहेंगे। लड़ते रहेंगे और उसकी रक्षा करेंगे। यही काम राहुल गांधी जी कर रहे हैं। राहुल गांधी किसके लिए लड़ रहे हैं, इस देश की जनता के लिए लड़ रहे हैं। आपके लिए लड़ रहे हैं, महिलाओं के लिए लड़ रहे हैं। युवाओं के लिए लड़ रह हैं, जिनके पास नौकरनी नहीं है, उन्हें नौकरी दिलाने के लिए लड़ रहे हैं।”

खड़गे ने कहा, “आज देश में सामान की कीमतें काफी ऊपर चली गई हैं। उसे नीचे लाने के लिए राहुल गांधी लड़ रहे हैं। लोगों को जीवन को अच्छा करने के लिए लड़ रहे हैं। उनके ऊपर आप केस कर दो। कोलार में जो बात हो गई वह चुनाव में थी। और वह किसी को ठेस पहुंचाने की बात नहीं थी। लेकिन इन्होंने जो कोलार हमारे कर्नाटक में है, वहां का केस सूरत में ले आए। आपकी मंशा क्या है। अगर कोई घटना घटती है तो उसी राज्य में केस करना चाहिए था। अगर आप में हिस्मत होती तो कर्नाटक में केस करके आपको दिखाना था। लेकिन आप इस केस को सूरत में लेकर आ गए। बार-बार राहुल गांधी को बुलाया गया। उनकी बात आपने सुनी, उन्होंने किसी के खिलाफ नहीं बोला। इनको राहुल गांधी का मुंह बंद करना है। वह चाहते हैं कि अगर राहुल गांधी का मुंह बंद कर दिया तो कांग्रेस खत्म हो जाएगी। यह उनका उद्देश्य है।”

खड़गे ने कहा, “राहुल गांधी जो बोलते हैं, उसे करके दिखाते हैं। उन्होंने देश में सभी को जोड़ने की बात की। इसी मकसद से भारत जोड़ो यात्रा निकाली। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक करीब 4 हजार किलोमीटर तक उस व्यक्ति ने यात्रा की। पदयात्रा से लाखों-करोड़ों लोग जुड़े। बारिश में भी लोग आए। हर मौसम में लोग इस यात्रा से जुड़े। यह एक व्यक्ति ने किया और करोड़ों लोगों को जोड़ा। भारत जोड़ो यात्रा से डरकर राहुल गांधी पर इस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं। क्योंकि अगर राहुल गांधी संसद में रहेंगे तो अडानी का मुद्दा उठाएंगे।”

उन्होंने कहा, “जिस व्यक्ति की संपत्ति 2014 से पहले तीन हजार करोड़ रुपये थी। उसकी संपत्ति बढ़ते-बढ़ते पचास हजार करोड़ रुपये हो गई। इसके बाद उसकी संपत्ति दो लाख करोड़ रुपये हो गई। आखिरी ढाई साल में उसकी संपत्ति 12 लाख करोड़ रुपये हो गई। यह कैसे हुआ? यही सवाल राहुल गांधी ने पूछा। सिर्फ एक व्यक्ति ढाई साल में 12 लाख करोड़ रुपये कमता है। सवाल यह है कि यह आया कहां से? दिया किसने, अडानी के साथ आप विदेश जाते हो। जब प्रधानमंत्री पद का शपथ लेने के लिए आप यहां आते हो तो उनके स्पेशल विमान में आते हो। ऐसी बातें अगर हम पूछते हैं को हम देशद्रोही कहलाते हैं।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “मोदी हमेसा यही चाहते हैं कि इस देश में उनके खिलाफ कोई बात न करे। राहुल गांधी ने एक बात कही कि मैं किसी से डरूंगा नहीं। सत्य के साथ चलूंगा। गांधी जी के मार्ग पर चलूंगा और अहिंसा के तरीके से लड़ूंगा। मैं एक बात पूछना चाहता हूं कि राहुल गांधी ने चुनाव में जो भाषण दिया, उसे लेकर अब फैसले लिए जा रहे हैं। ऐसे न जाने कितने भाषण पीएम मोदी ने की। गांधी परिवार के लिए मोदी जी ने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। कांग्रेस के खिलाफ भी उन्होंने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। पीएम मोदी के खिलाफ मानहानि केस कर उन्हें शिक्षा दी जानी चाहिए थी, लेकिन हमारे देश के लोग बहुत लिबरल हैं। उन्होंने इसे अनसुना कर दिया।”

खड़े ने कहा, “नरेंद्र मोदी जी ने एक वर्ग के लोगों की तुलना कुत्ते के बच्चे से की थी। ऐसे लोग आज ओबीसी की बात कर रहे हैं। नीरव मोदी ओबीसी है, ललित मोदी ओबीसी है? ये तो देश का पैसा लूटकर भाग गए। अगर ये भगोड़े हैं और इन्हें हम भगोड़ों बोलते हैं तो आपको क्यों दर्द होता है?”

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here