फ्रांस से मिलेंगे 26 लड़ाकू विमान, नौसेना की समुद्री सुरक्षा क्षमता होगी और मजबूत
पणजी: भारतीय नौसेना अपने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत से राफेल मरीन लड़ाकू विमानों के संचालन की तैयारी कर रही है। इसी सिलसिले में गोवा में इन विमानों का परीक्षण किया जा रहा है। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इन परीक्षणों का उद्देश्य विमान में उन जरूरी बदलावों की जांच करना है, जिनकी मदद से इसे आईएनएस विक्रांत से संचालित किया जा सकेगा।
भारतीय नौसेना ने फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने का समझौता किया है। अधिकारियों के अनुसार, इन विमानों की आपूर्ति 2028 के अंत या 2029 की शुरुआत तक होने की संभावना है। इन विमानों के शामिल होने से नौसेना की समुद्री और हवाई सुरक्षा क्षमताओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

