33 C
Mumbai
Friday, April 26, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार ने लगाया 14 दिनों का ‘क्लोज डाउन’

बेंगलुरु: कर्नाटक में कोरोना के बढ़ते मामले देखते हुए अगले 14 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। ये लॉकडाउन मंगलवार रात 9 बजे से लागू होगा। येदियुरप्पा सरकार ने इसे ‘क्लोज डाउन’ बताया है। इस दौरान सिर्फ कंस्ट्रक्शन, मैन्युफैक्चरिंग और एग्रिकल्चर सेक्टर को ही अनुमति होगी। सीएम ने कहा है कि दिल्ली, महाराष्ट्र से भी भयावह स्थिति राज्य की है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

वहीं, येदियुरप्पा ने राज्य के सभी व्यस्क नागरिकों को फ्री वैक्सीन लगाए जाने का ऐलान किया है। कर्नाटक में पीछले 24 घंटे में 34 हजार से अधिक नए मामले दर्ज हुए हैं।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सीएम येदियुरप्पा ने कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए अगले 14 दिनों के लिए राज्य में ‘क्लोज डाउन’ की घोषणा की है। जरूरी सेवाएं सुबह 6 से 10 बजे तक खुली रहेंगी। 10 बजे के बाद दुकानें बंद हो जाएंगी।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,52,991 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,73,13,163 हुई। 2812 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,95,123 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,13,658 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,43,04,382 है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here