33 C
Mumbai
Friday, April 26, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

कांग्रेस का हाथ चर्चित यू ट्यूबर पूनम पंडित ने थामा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट देने का ऐलान रंग लाने लगा है। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में किसान आंदोलन के दौरान चर्चित हुईं यू ट्यूबर पूनम पंडित ने अपने साथियों समेत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के रूप में उत्तर प्रदेश में एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिनकी ओर महिलाएँ आशा भरी निगाहों से देख रही हैं। यूपी में महिलाओं के प्रति न्याय हो सके इसके लिए कांग्रेस का सत्ता में आना ज़रूरी है। महिलाएं आने वाले चुनाव में जमकर कांग्रेस को वोट देंगी ताकि प्रियंका गाँधी का सपना पूरा हो सके।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

इस मौके पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पूनम पंडित का स्वागत करते कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली महिला उत्पीड़न की घटनाओं में न्याय दिलाने के लिए जिस तरह प्रियंका गाँधी सक्रियता दिखा रही हैं, वह राजनीति में संवेदनशीलता की मिसाल है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उनके नेतृत्व में नया सवेरा लाने में जुटी कांग्रेस ने फैसला किया है कि कांग्रेस की प्रदेश में सरकार बनने पर इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा ताकि वह बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें, ऑनलाइन क्लासेज कर सकें, आत्मनिर्भर हो सकें। साथ ही सभी स्नातक युवतियों को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी प्रदान की जाएगी ताकि उनके सपनों को पंख लग सकें। लड़कियाँ स्वयं अपने स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करने में सक्षम हो सकें।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

श्री लल्लू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश की जनता ने बहुमत दिया था, लेकिन उसी जनता का अपमान योगी सरकार कर रही है। उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार और महिला उत्पीड़न का रिकार्ड टूट गया है। उत्तर प्रदेश अपराध प्रदेश बन चुका है।

पूनम पंडित के साथ बबलू सिंह गुर्जर ने भी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में आस्था जतायी। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here