34 C
Mumbai
Wednesday, April 24, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

जाने देश में कोरोना वैक्सीन की कहाँ कितनी हुई बर्बादी, 11 अप्रैल तक कुल 45 लाख डोज हुए बर्बाद

नई दिल्ली: जाने देश में कोरोना वैक्सीन की कहाँ कितनी हुई बर्बादी, कोरोना महामारी के दौरान देश में वैक्सीन की कमी की ख़बरों के बीच एक बहुत चिंताजनक खबर सामने आयी है, एक RTI से खुलासा हुआ है कि 11 अप्रैल तक देश में राज्यों द्वारा इस्तेमाल की गई कुल 10.34 करोड़ डोज़ में से 44.78 लाख से ज़्यादा डोज़ खराब हुई हैं. वैक्सीन की बर्बादी में सबसे आगे राजस्थान है जहाँ 6,10,551 खराब हुई हैं, उसके बाद तमिलनाडु 5,04,724, उत्तर प्रदेश 4,99,115 और महाराष्ट्र में 3,56725 डोज खराब हुई हैं.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

दरअसल हाल ही में एक RTI से मिली जानकारी बताती है कि देश में 11 अप्रैल तक 44.78 लाख वैक्सीन डोज बर्बाद हो चुके हैं. वहीँ देश के कुछ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे भी हैं, जहां वैक्सीन वेस्टेज नहीं हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, केरल, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, गोवा, दमन एंड दीव, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड और लक्षद्वीप पर वैक्सीन बर्बादी नहीं हुई है. देश में बीती 16 जनवरी से वैक्सीन कार्यक्रम शुरू हो गया था. देश में फिलहाल 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

जाने देश में कोरोना वैक्सीन की कहाँ कितनी हुई बर्बादी,

  1. आंध्र प्रदेश: 1,17,733
  2. असम: 1,23, 818
  3. बिहार: 3,37,769
  4. छत्तीसगढ़: 1.45 लाख
  5. दिल्ली: 1.35 लाख
  6. गुजरात: 3.56 लाख
  7. हरियाणा: 2,46,462
  8. जम्मू-कश्मीर: 90,619
  9. झारखंड: 63,235
  10. कर्नाटक: 2,14,842
  11. लद्दाख: 3,957
  12. मध्य प्रदेश: 81,535
  13. महाराष्ट्र: 3,56725
  14. मणिपुर: 11,184
  15. मेघालय: 7,673
  16. नागालैंड: 3,844
  17. ओडिशा: 1,41,811
  18. पुडुचेरी: 3,115
  19. पंजाब: 1,56,423
  20. राजस्थान:6,10,551
  21. सिक्किम: 4,314
  22. तमिलनाडु : 5,04,724
  23. तेलंगाना: 1,68,302
  24. त्रिपुरा: 43,292
  25. उत्तर प्रदेश: 4,99,115
  26. उत्तराखंड: 51,956

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

अगर प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो तमिलनाडु को दी गई डोज में से 12.10 फीसद, हरियाणा में 9.74 फीसदी, पंजाब में 8.12 फीसदी, मणिपुर में 7.80 फीसदी और तेलंगाना में 7.55 फीसदी डोज खराब हुई हैं.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here