31 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

तालिबान ने पंजशीर पर किया कब्ज़े का दावा, तालिबान लड़ाके गवर्नर हाउस के दिखे सामने

Array

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चे के साथ भीषण झड़पों के बाद सोमवार को पंजशीर घाटी पर पूर्ण निंयत्रण का दावा किया है। तालिबान और अहमद मसूद के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चे के बीच शांति वार्ता के विफल होने के बाद पिछले दो हफ़्ते से राजधानी काबुल से उत्तर में स्थित पंजशीर प्रांत में भीषण लड़ाई जारी थी।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद का कहना है कि पंजशीर में सफलता के बाद, अब पूरा देश तालिबान गुट के निंयत्रण में है। हालांकि पंजशीर में राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चे ने तालिबान के इस दावे को ख़ारिज कर दिया है।

मोर्चे के प्रवक्ता अली मीसम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजशीर पर तालिबान के कंट्रोल की ख़बर झूठी है और हम तालिबान के दावे को रद्द करते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें गर्दिश कर रही हैं, जिसमें तालिबान लड़ाकों को पंजशीर के गवर्नर हाउस के सामने देखा जा सकता है, लेकिन अभी तक इन तस्वीरों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

वहीँ प्रतिरोध मोर्चे के नेता अहमद मसूद और काबुल के पतन के बाद प्रतिरोध मोर्चे में शामिल हुए पूर्व उपाध्यक्ष अमरुल्ला सालेह के ठिकाने का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी के बाद बदली स्थितियों पर चर्चा करने के लिए कतर रवाना हो गए हैं।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here