31 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

दो एयरक्राफ्ट इंजीनियर आकाशीय बिजली गिरने से हुये घायल, घटना नागपुर एयरपोर्ट पर घटी

Array

महाराष्ट्र में नागपुर एयरपोर्ट पर दो एयरक्राफ्ट इंजीनियरों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। बिजली गिरने से दोनों इंजीनियर घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने घटना की जानकारी दी है। इसके मुताबिक दोनों इंजीनियरों में से एक की उम्र 28 और दूसरे की 33 साल है। 

जानकारी के मुताबिक घटना डॉक्टर बाबा साहेब अम्बेडकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाम को हुई। करीब पांच बजकर 30 मिनट पर यहां पर इंडिगो का विमान लैंड हुआ। यात्रियों के चले जाने के बाद दोनों इंजीनियर अंबातकर और ऋषि सिंह इंडिगो एयरक्राफ्ट में काम करने लगे। इसी दौरान बिजली कड़की और एयरक्राफ्ट के ऊपर गिरी। इसके चलते दोनों इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर डॉक्टर हेतेश्याम ने उनकी देखभाल की और इसके बाद उन्हें किंग्सवे हॉस्पिटल भेज दिया गया

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here