31 C
Mumbai
Friday, March 29, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

बड़ा नाव हादसा बांदा में, 30 लोग यमुना में डूबे, मिले चार लोगों के शव, 8 तैरकर बचे, बाकी की तलाश में रेस्क्यु जारी

बांदा में गुरुवार की दोपहर बड़ा नाव हादसा हो गया। मर्का थाना क्षेत्र में यमुना नदी की बीच धारा में एक नाव डूब गई। नाव में 30 से अधिक लोग सवार थे। 8 लोग किसी तरह तैरकर निकल आए। नाव और बाकी लोगों का कोई पता नहीं चला है। उनकी तलाश में आपरेशन चल रहा है। तैर कर बचे लोगों के अनुसार नाव में सवार अन्य सभी की मौत की आशंका है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

एसडीआरएफ की टीमों के साथ स्थानीय गोताखोर लोगों की तलाश में लगाए गए हैं। चार लोगों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं औऱ बच्चे नाव पर सवार थे। सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है। योगी ने अधिकारियों को मौके पर भेजा है।

बताया जा रहा है कि मर्का से फतेहपुर, प्रयागराज लोग यमुना नदी पारकर आते-जाते हैं। एकमात्र साधन नाव है। उसमें 30 से 40 सवार लोग एक बार नदी के एक ओर से दूसरी ओर ले जाए जाते हैं। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे मर्का से नाव में 30 से अधिक लोग सवार होकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे। पानी का बहाव तेज होने से नाव बीच मझधार में अनियंत्रित होकर पलट गई।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

नाव में सवार सभी लोग डूब गए। तैरना आने से 28 वर्षीय राजकरन पासवान निवासी असोधर बरूई फतेहपुर और 60 वर्षीय गया प्रसाद निषाद निवासी समगरा बबेरू किसी तरह नदी से बाहर निकल पाए। शाम चार बजे तक 30 वर्षीय माया, 26 वर्षीय पिन्टू, छह वर्षीय महेश, तीन वर्षीय संगीता, 15 वर्षीय जयेंद्र पुत्र प्रेमचंद्र, 15 वर्षीय करन पुत्र रिज्जू, सात वर्षीय आयश कुमार, 48 वर्षीय फुलवा और 50 वर्षीय मुन्ना के डूबने की पुष्टि हुई थी। सूचना पर डीएम, एसपी सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

तेज हवा से नाव डगमगाई और डूब गई

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि करीब 30-35 लोगों से भरी नौका फतेहपुर जिले के जरौली घाट जा रही थी। तभी बीच जलधारा में तेज हवा का झोंका आने से नौका डगमगा कर पलट गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक चार लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं, जिनकी शिनाख्‍त की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब आठ लोग तैरकर बाहर आ गये जबकि कम से कम 20 अन्‍य लापता हैं। अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया जिले के सभी अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here