34 C
Mumbai
Thursday, April 25, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

भाजपा का एक और सांसद TMC ने तोड़ा, ममता की छाँव में प्रदेश उपाध्यक्ष भी

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह पार्टी का दामन छोड़कर रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि सिंह 2019 में टीएमसी को छोड़कर भाजपा से जुड़े थे।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बता दें कि इससे पहले सिंह ने बयान जारी कर कहा था कि संगठन में एक वरिष्ठ पद पर रहने के बावजूद उन्हें प्रदेश नेतृत्व ठीक से काम करने की अनुमति नहीं दे रहा है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सिंह की ये टिप्पणी केंद्र सरकार द्वारा शुक्रवार को जूट की कीमतों को 6,500 रुपये प्रति क्विंटल पर सीमित करने की अधिसूचना को वापस लेने की घोषणा के बाद आई थी। बता दें कि सिंह और अन्य उद्योग हितधारक इस संबंध में पिछले कुछ हफ्तों से दबाव डाल रहे हैं।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सिंह ने कहा, “मैंने हाल ही में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्हें पार्टी की राज्य इकाई की स्थिति के बारे में बताया। समर्पित कार्यकर्ताओं को उनकी उचित सम्मान नहीं दिया जाता है। राज्य उपाध्यक्ष होने के बावजूद, मुझे ठीक से काम करने की अनुमति नहीं है।”

सूत्रों ने यह भी बताया कि सिंह ने हाल ही में जूट मिल के मुद्दे को उठाते हुए भाजपा की राज्य इकाई में गुटबाजी को लेकर भाजपा के शीर्ष अधिकारियों से मिलने के लिए दिल्ली की यात्रा की थी। सिंह ने बड़े पैमाने पर विरोध शुरू करने की चेतावनी भी दी थी।

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here