30 C
Mumbai
Friday, April 26, 2024

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

ममता भवानीपुर से लड़ेंगी उपचुनाव, वर्तमान विधायक शोभनदेव चटर्जी ने छोड़ी सीट

कोलकाता: ममता भवानीपुर से लड़ेंगी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पुरानी सीट भवानीपुर से उपचुनाव लड़ेंगी। इस सीट से कामयाब हुए तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा विधायक शोभनदेव चटर्जी ने आज दोपहर विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय को इस्तीफा दे दिया। 2 मई को घोषित विधानसभा चुनाव के नतीजों में ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट पर भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी से हार गई थीं। नियम के मुताबिक उन्हें छह महीने के भीतर चुनाव जीत कर विधानसभा में आना पड़ेगा, तभी वे मुख्यमंत्री रह सकती हैं।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

ममता भवानीपुर से लड़ेंगी उपचुनाव
नंदीग्राम से पहले ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ती आई हैं। दूसरी ओर, शोभनदेव रासबिहारी सीट से चुनाव लड़ते थे। इस बार ममता के नंदीग्राम जाने के कारण वे भवानीपुर से लड़े थे। वहां उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी अभिनेता रुद्रनील घोष को हराया था।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

छः सीटों पर होंगे उपचुनाव
प्रदेश विधानसभा में 294 सीटें हैं। इनमें से दो सीटों पर प्रत्याशियों की मौत के कारण चुनाव नहीं हुए थे। एक सीट पर मतदान के बाद प्रत्याशी की मौत हो गई। इनके अलावा भाजपा के पांच सांसदों ने भी विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिनमें से तीन हार गए थे। पार्टी ने फैसला किया है कि बाकी दोनों भी सांसद ही रहेंगे, इसलिए उन्होंने विधानसभा की सदस्यता ग्रहण नहीं की। अब भवानीपुर से शोभनदेव के इस्तीफा देने के बाद कुल छह सीटों पर उपचुनाव होंगे।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here