31 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026

आपका भरोसा ही, हमारी विश्वसनीयता !

महमूद मदनी का कहना है की मुस्लमान ज्ञानव्यापी मस्जिद मामले में विरोध प्रदर्शनों से बचें

Array

जमीयत उल्माए हिन्द महमूद मदनी गुट के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने प्रेस नोट जारी कर मुसलमानों से अपील की है कि ऐसे मामलों को लेकर सार्वजनिक प्रदर्शन करने से बचना होगा.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

प्रेस नोट में लिखा है कि ज्ञानवापी मस्जिद जैसे मुद्दे को सड़क पर न लाया जाए और सभी प्रकार के सार्वजनिक प्रदर्शनों से बचा जाए. उसी नोट में ये भी कहा गया है कि इस मामले में मस्जिद इंतेजामिया कमेटी एक पक्षकार के रूप में विभिन्न अदालतों में मुकदमा लड़ रही है. उनसे उम्मीद है कि वे इस मामले को अंत तक मजबूती से लड़ेंगे. देश के अन्य संगठनों से अपील है कि वे इसमें सीधे हस्तक्षेप न करें. जो भी सहायता करनी है, वह अप्रत्यक्ष रूप से इंतेजामिया कमेटी की जाए.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

उलेमा, वक्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों और टीवी पर बहस करने वालों से अपील है कि वह टीवी डिबेट और बहस में भाग लेने से परहेज करें. यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए सार्वजनिक डिबेट में भड़काऊ बहस और सोशल मीडिया पर भाषणबाजी किसी भी तरह से देश और मुसलमानों के हित में नहीं है.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई करने वाला वाला है. पिछले आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने तथाकथित शिवलिंग वाले इलाके को सुरक्षित करने की बात कही थी. ये भी स्पष्ट कर दिया गया था कि नमाज के लिए नहीं रोका जाएगा.

ताजा खबर - (Latest News)

Related news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here